जम्मू-कश्मीर – घाटी के सोपोर में मुठभेड़ चल.

कश्मीर के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। इस ऑपरेशन को कुपवाड़ा पुलिस, सोपोर पुलिस, सेना की 22-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।
बता दें कि सोपोर के नाथीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया। लेकिन आतंकी नहीं माने और गोलियां बरसाते रहे। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
जम्मू-कश्मीर  – घाटी के सोपोर में मुठभेड़ चल.

और पढ़े  AI का असर: क्यों लगातार महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स? जानिए क्या है एआई और चिप संकट का असली खेल
  • Related Posts

    गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम

    असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल…

    हिंसक प्रदर्शन से बिगड़े देश के हालात- ?बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर

    बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका और आसपास के औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं। कई…