छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक गिरफ्तार ।

Spread the love

शिक्षा सत्र 2014-15 में मोनाड यूनिवर्सिटी हापुर में 28 छात्रों को अध्ययनरत दिखाते हुए शिक्षा वर्ष 2014-15 की छात्रवृत्ति कुल ₹2063900 तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी श्री जगमोहन कफोला तथा पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी द्वारा मोनाड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार तथा अन्य पदाधिकारियों से अपराधिक सांठगांठ कर उक्त धनराशि मोनाड यूनिवर्सिटी को उपलब्ध कराकर ,शासकीय धन का नुकसान किया गया। जिनके विरुद्ध एसआईटी जांच के पश्चात दिनांक 26.9.2019 को एफ आई आर नंबर 42/2019 धारा 420 406 467 468 471 409 120b भादवि, धारा 13(1)(d) 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना वर्तमान में श्री प्रमोद कुमार साह सीओ लालकुआं महोदय द्वारा की जा रही है
इस प्रकरण में पूर्व में मोनाड यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर, रमेश अग्रवाल, शशांक जैन, सहित संचालक मंडल के सदस्य , तथा बिचौलिए आदि कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है
आज दिनांक 09.06.2021 को अभियुक्त मोहन गिरी गोस्वामी को सीओ महोदय द्वारा दिए गए गिरफ्तारी वारंट के आधार पर निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड हल्द्वानी जनपद नैनीताल को मामले की लिखित एवं मौखिक जानकारी देकर कार्यालय से गिरफ्तार कर थाना भीमताल में लाकर दाखिल किया गया। अभियुक्त को कल दिनांक 10. 06.2021 को समय से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

*गिरफ्तारी टीम:-*
1- रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष भीमताल
2- श्री भुवन जोशी उप निरीक्षक
3- कॉन्स्टेबल राजेश कुमार
4- कॉन्स्टेबल दर्शन सिंह
5- कांस्टेबल भरत सिंह


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 4 साल के लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की रणनीति साफ, CM धामी ही चेहरा
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *