छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा राज्य के 18 वर्ष से अधिक युवाओं के निःशुल्क वैक्सीनेशन का निर्णय

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा राज्य के 18 वर्ष से अधिक युवाओं के निःशुल्क वैक्सीनेशन के निर्णय हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी एस सिंहदेव का आभार व्यक्त किया गया।

प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा से किसान मजदूर गरीबों के लिए विभिन्न प्रकार के योजनाएं लाकर उनको हमेशा संबल प्रदान करती है आज पूरा छत्तीसगढ़ कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से जूझ रही हैं ,सरकार कोरोना वायरस को कम करने के लिए राज्य के कोने कोने में कोविड सेंटर खोला गया ,हज़ारों की संख्या में लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय से प्रदेश का हर युवा गदगद है और मुक्तकंठ से छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा कर रहा है, इसलिए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज इन युवाओं की आवाज बन कर सरकार के इस फ़ैसले के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रही है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को धन्यवाद दे रही है।

और पढ़े  नागौर: हनुमान बेनीवाल की छोटी भाभी बनीं सरपंच, बड़ी भाभी को 149 वोटों से हराया
  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    केरल: जज का नाबालिग बेटा चला रहा था मर्सिडीज कार, दोपहिया को मारी टक्कर, बाइक सवार 54 वर्षीय शख्स की मौत

    केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के एक मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि कार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग…