चंपावत : टनकपुर शारदा नदी से हो रहे भू कटाव को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश..

टनकपुर शारदा नदी से हो रहे भू कटाव को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है गांव के वरिष्ठ जनों ने बताया कि शारदा नदी से लगातार भू कटाव की समस्या बनी हुई है और अभी तक सुरक्षा सम्बंधित कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है नदी हर साल इसी तरह आती है और ग्रामीणों के करोड़ों की भूमि आपदा की भेंट चढ़ा रही है ग्रामीणों का कहना है कि उनके कई खेत बगीचे आम लीची के पेड़ धान की फसल को खासा नुकसान हुआ है वही प्रधान पति नें शासन प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया शारदा नदी के आस पास जितने भी गांव हैं सब पर भू काटव का खतरा मंडरा रहा हैं अगर शारदा नदी का रुख बदलता हैं तो भयानक तबाही होनें के आसार हैं वही मौजूद नारायण सिंह महर नें बहूचर्चित 28 एकड़ पर खनन कराये जाने को जिम्मेदार बताते हुए खनन पर रोक लगाने की मांग की हैं

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल: बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ, प्रदर्शनी में लगे स्टॉल पर पीसा नमक
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…