घर में 50 से ज्यादा लोगों ने किया हमला,बाउंड्री वाल तोड़ी

Spread the love

पूर्णिया के सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के डीएसए ग्राउंड के समीप एक घर के बाउंड्री वाल तोड़कर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.. पीड़ित गृहस्वामी ने सहायक खजांची हाट थाना में मामला भी दर्ज कराया है.. आप सीसीटीवी फुटेज में साफ देख सकते है कि किस तरह से बसा घर को उजारा गया है.. पीड़ित गृहस्वामी विजय कुमार चौधरी और उनकी पत्नी ने बताया कि हम लोग पिछले 25 वर्षों से इस जमीन में मकान बनाकर रहते आ रहे हैं.. आज सुबह मनोज कुमार वर्णवाल मेरे दखल कब्जा जमीन पर 50 से 60 लोगों को लेकर आया और घर के बाउंड्री वाल को तोड़फोड़ करने लगा.. जिसमें कुछ लोगों के पास हाथों में हथियार भी था.. पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि जब मैं और मेरी पत्नी उन्हें रोकने गए तो वे सभी अपराधी मुझे और मेरी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए बुरी तरह से मारपीट किया.. वर्तमान में मनोज कुमार वर्णवाल रानीगंज में अंचलाधिकारी है.. जो इस घटना में मारपीट एवं गाली-गलौज भी कर रहा था.. वहीं कुछ लोग मुझे जमीन पर से हटने को कहा साथ ही कहा नहीं हटोगे तो गोली मार देंगे.. आगे पीड़ित विजय चौधरी ने बताया कि अभी जमीन का मुकदमा सब जज प्रथम के यहां चल रहा है.. जिसका केस नंबर 46/ 21 है.. फिलहाल हम डरे सहमे परिवार सहायक खजांची हाट थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाए हैं..


Spread the love
और पढ़े  पाकिस्तान त्राहिमाम:- पेट्रोल-डीजल महंगा, ट्रांसपोर्ट और माल भाड़ा 65% तक बढ़ा, महंगाई की दोहरी मार
  • Related Posts

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *