खान एव भूतत्व विभाग मंत्री जनक राम जी और राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष विद्यानंद विकल जी से पटना मे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राम जी ने मुलाकात की।

Spread the love

आज दिनांक 9-07-2021 दिन शुक्रवार(पटना) आॅल इंडिया रेलवे शू शाइन वर्कर्स यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने पटना मे खान एव भूतत्व विभाग के मंत्री मा जनक राम जी और राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष विद्यानंद विकल जी मुलाकात कर आवेदन पत्र लिखा और उन्होने कहा यूनियन से जुडे गरीब कामगारों, ईट भट्टा मजदूरों को 15 वर्षों से हक दिलाने का तन मन धन से काम करती आ रही है एवं इसके साथ साथ सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में 15 वर्षों से काम कर रही है. भारत रत्न परमपूज्य डाॅ भीम राव अम्बेडकर, महात्मा बुद्ध, संत रविदास, छत्रपति शाहू जी महाराज, ज्योतिराव फुले, छत्रपति शिवाजी महाराज इन महापुरुषों की विचारधारा संपूर्ण भारत में रेलवे प्लेटफार्म पर काम करने वाले शू शाइन कामगारों तक पहुँचाने का काम यूनियन ने किया है और उन्होने बताया कि श्रमिक संघ अधिनियम 1926 के अनुसार श्रमिक संगठन बनाया गया है. यूनियन के सदस्य सभी प्लेटफार्मों पर जुता पाॅलिस, फुटपाथ पर बूट पॉलिश एवं ईंट भट्टा मजदूर अपने दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. कोरोना महामारी के चलते यूनियन के सभी सदस्य आर्थिक संकट से गुजर रहे एवं अपने परिवार का भरण पोषण करने में आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. यूनियन को अपने निधि फंड से अनुदान देकर सहयोग प्रदान करें एवं सभी सदस्यों को रेलवे प्लेटफार्म पर रोजगार दिलवाने का कष्ट करें, ऐसा उन्होने आवेदन मे लिखा है। साथ ही उन्होने कहा कि रोहतास जिला के भूमिहीन को हम जल्द ही भूमि दिलाएगे और रोहतास जिला के सभी राशन कार्ड धारकों की समस्या को जल्द ही हल करेगे। मुलाकात करते हिरालाल यादव, चंदन कुमार उपस्थित थे।

और पढ़े  राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे सोमवार को आ सकते है, पढ़े पल-पल की ताजा आपेडट

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने ईरान को भेजा 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, इस बीच सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा रहा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love   डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव पेश किया है। यह जानकारी एक ऐसे व्यक्ति ने दी, जिसे इसकी जानकारी है, लेकिन उसे…


    Spread the love

    पैन कार्ड के नए नियम:  1 अप्रैल से पैन कार्ड में बड़ा बदलाव, जानें क्या बदलने वाला है

    Spread the love

    Spread the loveकई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनको बनवाना जरूरी होता है, क्योंकि इनके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। इसमें एक डॉक्यूमेंट पैन कार्ड भी है। ये…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *