खकनार / बुरहानपुर : इंस्टाग्राम पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने किया थाने का घेराव..

खकनार थाना क्षेत्र डोईफोडिया के ग्राम लालब्लडी में सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर तीन शख्स को सांप्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुंचने वाली पोस्ट डालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने तीनों आरोपी को पकड़कर थाने में लाई लेकिन रविवार रात तक उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मामला दर्ज नही किया गया। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट डाला जा रहा था।
शुक्रवार दशरहे के दिन डोईफोडिया के ग्राम लालब्लडी के तीन युवक सिद्दीक खान,मलिक खान और दनिश साहा ने इंस्टाग्राम आईडी से धार्मिक भावना से संबंधित पोस्ट डाली। जिसमें आरोपी द्वारा एक पुरानी पोस्ट को एडिट करके मंदिर पर जाने पर आपत्तिजनक टिप्पणी का स्टेट्स रखा। आरोपी के पोस्ट शब्द धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचा रहे थे।ग्राम डोईफोडिया के 50 से ज्यादा हिन्दू संगठन ओर बजंरग दल के कार्यकर्ताओ ने पुलिस थाने जाकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।शाम तक थाने में गर्म माहौल बना रहा। मामला सामने आने के बाद डोईफोडिया क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।

और पढ़े  तमिलनाडु: जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, जेल अफसरों पर गिरी गाज, 17 कर्मचारी निलंबित
  • Related Posts

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…

    बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो…