कोरोना की बंदिशों में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह ।

कोरोना संकट के बीच ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाला जा रही है। महामारी के प्रसार के खतरे को देखते हुए इस बार भी रथयात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने की इजाजत नहीं दी है। यात्रा में सिर्फ मंदिर परिसर से जुड़े लोग और कुछ अन्य गिने-चुने लोग के शामिल होने की इजाजत है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले मंगला आरती में शामिल हुए।12 जुलाई यानी आज जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। हालांकि, इस बार कोविड नियमों का पालन करते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रथ यात्रा केवल पुरी में सीमित दायरे में निकाली जाएगी। कोरोना संकट को देखते हुए यात्रा में आम श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी रथ यात्रा के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से ओडिशा में सभी श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि प्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों का जीवन सुख,समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण बना रहे।’

और पढ़े  इस्राइली सेना की कार्रवाई: युद्धविराम के बीच खान यूनिस में हमला, हमास के कमांडर समेत दो लड़ाके ढेर
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…