कश्मीर में मुठभेड़ : उत्तराखंड के जवान राम सिंह भंडारी आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद ।

जम्मू कश्मीर के राजोरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के लाल ने शहादत दे दी। जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। सुरक्षाबलों को एक दहशतगर्द को मार गिराने में सफलता मिली है।जानकारी के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर बुधवार को पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ का संयुक्त दल आतंकवादियों की तलाश करते एक तंग रास्ते से गुजर रहा था, उसी समय ऊंचाई पर घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें उत्तराखंड के सूबेदार राम सिंह (46 साल) और एक अन्य जवान घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सेना के हेल्थ सब सेंटर पहुंचाया गया, जहां सूबेदार ने दम तोड़ दिया। जबकि सेना के घायल जवान को उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद सेना व पुलिस के और जवानों को मौके पर भेजा गया। शहीद सूबेदार राम सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के सालाना (बाजवार) गांव के रहने वाले थे। सैन्य प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि घायल होने के बाद भी सूबेदार राम ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकी मारा गया। 

पौड़ी में एसडीएम सदर एसएस राणा ने बताया कि 16 गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार राम सिंह भंडारी फरवरी 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। शहीद का परिवार मेरठ में रहता है। उन्होंने बताया कि शहीद  की अंत्येष्टि कहां होगी इसको लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। पूर्व प्रधान गंगा सिंह बिष्ट ने बताया शहीद भंडारी के पिता दीवान सिंह बिष्ट हैं। माता सुलोचना देवी का तीन साल पहले निधन हो गया था। पत्नी का नाम अनीता भंडारी, चार बेटियां व एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी हैं। पिता आठ दिन पहले ही गांव आए थे।

और पढ़े  कनाडा का 300 सदस्यीय व्यापार दल आज भारत आएगा: 30 साल में सबसे बड़ा मिशन, कारोबार बढ़ाने की क्या है योजना?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…