कश्मीर : फारूक अब्दुल्ला प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे अपनी बात, प्रधानमंत्री की बैठक में महबूबा भी होंगी शामिल ।

Spread the love

सर्वदलीय बैठक से पहले मंगलवार को गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हो रही है। इसमें सर्वदलीय बैठक को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला अपने आवास पर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।

अब्दुल्ला ने कहा कि जिन लोगों को न्योता मिला है वो सर्वदलीय बैठक में जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के सामने हम अपनी बात रखेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक बैठक का कोई एजेंडा तय नहीं है। बैठक में पहुंचे पीएजीडी सदस्य मुजफ्फर शाह ने कहा कि हम पीएम की ओर से बुलाई गई बैठक और उसके एजेंडे पर फैसला करेंगे। हम अनुच्छेद-370 और 35-ए के बारे में भी बात करेंगे। बता दें कि अब्दुल्ला पीएम मोदी की बैठक के लिए आमंत्रित 14 नेताओं में शामिल हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ केंद्र के साथ इस तरह की पहली बातचीत पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला बैठक को लेकर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वे प्रस्तावित बैठक को लेकर जम्मू और कश्मीर में चल रही राजनीतिक घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी हासिल कर रहे हैं। बीते दो दिनों से कश्मीर में सियासी सरगर्मी तेज है। पीडीपी की राजनीतिक मामलों की समिति ने महबूबा मुफ्ती को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है तो नेकां प्रमुख दो दिनों से पार्टी सांसदों व नेताओं से विचार-विमर्श कर रहे हैं। पीपुल्स कांफ्रेंस व अपनी पार्टी ने भी बैठक कर रायशुमारी की है। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी आज अपने पत्ते खोल सकते हैं। ज्ञात हो कि बैठक के लिए चार पूर्व मुख्यमंत्रियों, चार उप मुख्यमंत्रियों समेत 14 नेताओं को सर्वदलीय बैठक के लिए बुलाया गया है।

और पढ़े  एफएसएसएआई लाइसेंस- अब हर बार रिन्यूअल कराने का झंझट खत्म, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस को मिलेगी आजीवन वैधता

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *