एक नींद की झपकी और खत्म हो गई 5 जिंदगी, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा ।

Spread the love

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर रफ्तार के कहर और नींद की झपकी के कारण एक ही परिवार के पांच लोग असमय काल के गाल में समा गए। सोमवार की सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जिससे चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक आठ साल का मासूम भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि सभी मृतक बिजनौर जिले के रहने वाले थे। सभी एक ही परिवार के थे, जो अपने ही दो परिजनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई के लिए रवाना करने के बाद वापस लौट रहे थे। वहीं दुघर्टना के बाद पुलिस ने हादसे का सबब बने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पांच लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे मेरठ पहुंच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले का रहने वाला ताजिम गुड़गांव में ठेकेदारी करता था। बताया गया कि ताजिम की पत्नी के पिता और भाई दुबई जा रहे थे। रविवार की रात ताजिम परिवार सहित अपने ससुर और साले को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने गया था। उन्हें एयरपोर्ट पर दुबई के लिए रवाना कर सोमवार तड़के बिजनौर वापस लौट रहा था। इसी दौरान परिवार कार समेत हादसे शिकार हो गया।
बताया गया कि वापस लौटते समय परतापुर के नजदीक हाईवे पर काशी टोल प्लाजा पार करने के बाद ताजिम को अचानक नींद का झोंका आ गया। इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार ब्रेजा कार बीच सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
कार में सवार ताजिम और उसकी पत्नी अल्मास उनके ही परिवार की तीन अन्य महिलाओं जुबेरिया, नसीमा और फाजिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ताजिम का आठ महीने का पुत्र उमेर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। टोलकर्मी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे का कारण बने ट्रक चालक दीनू निवासी ललितपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
दीनू ने बताया कि वह ग्वालियर से हरिद्वार जा रहा था और रास्ते में लघुशंका के लिए रुका था। इसी बीच कार ट्रक से टकरा गई। उधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि मृतक ताजिम के भाई तस्लीम ने ट्रक चालक के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।

और पढ़े  मौसम- जमकर हुई बारिश, सीतापुर-बाराबंकी में गिरे ओले, 11 लोगों की मौत, इन जिलों में 14 डिग्री लुढ़का पारा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love

    Weather यूपी: आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से बृहस्पतिवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *