कांग्रेस के विचार मंथन में अमृत ही अमृत निकला है। विष का घड़ा सत्ता पक्ष के हिस्से खिसका दिया गया है। निचोड़ यह है कि अधिवेशन के बहाने कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। एक महीने के अंदर कुमाऊं से गढ़वाल तक चार परिवर्तन यात्राएं होंगी। इस दौरान कांग्रेसी शासनकाल की उपलब्धियां और सत्तापक्ष की विफलता का जोर शोर से प्रचार प्रसार होगा।
कांग्रेस का 3 दिवसीय मंथन शिविर का समपन्न हुआ। 3 दिवसीय मंथन शिविर के समापन के बाद प्रदेश प्रभारी देवेंद्र और प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में प्रेस वार्ता की गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक पूरे मंथन के दौरान मुख्यता बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न और सशक्तिकरण व युवा कल्याण पर चर्चा हुई।