उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ पहुंचे सिद्धार्थनगर , पहुंचे जिला अस्पताल वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण करने ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 10.30 बजे सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट स्थित इंट्रीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम जारी है। ऐसे में मंच पर सिर्फ सीएम की कुर्सी लगी है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्यामधनी मौके पर पहुंचे हैं। 

सीएम कलेक्ट्रेट में जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोविड प्रबंधन की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया गांव के प्राथमिक विद्यालय  पहुंचकर निगरानी समिति के लोगों के साथ मुलाकात की। उनको दिशा निर्देश दिए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया का निरीक्षण किया।

और पढ़े  UP- चक्रवात के साथ मानसून भी आज से पूरी तरह से हो जाएगा विदा, एक सप्ताह में चढ़ेगा आठ डिग्री तक पारा
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…