उत्तर प्रदेश : यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अप्रैल शुक्रवार की रात 8 बजे से 4 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया!

लखनऊ :;उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने राज्य में वीकेंड पर लगने वाले लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। शुक्रवार की रात आठ;बजे से लगने वाला वीकेंड लॉकडाउन इस बार 4 मई;(मंगलवार सुबह सात बजे) तक जारी रहेगा। ;कोरोना की दूसरी लहर से बीते कुछ दिनों में राज्य में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं। समझा जाता है कि कोरोना के नए मामलों में आई तेजी ने राज्य सरकार को वीकेंड लॉकडाउन बढ़ाने के लिए बाध्य किया है।
बाजार, कार्यालय बंद रहेंगे
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इस दौरान सभी बाजार, निजी एवं सरकारी कार्यालय मंगलवार सुबह सात बजे तक बंद रहेंगे। सरकार ने लोगों से अपने घरों में रहने में की अपील की है। लॉकडाउन के दौरान केवल जरूरी सेवाओं एवं गतिविधियों से जुड़े लोगों को ही आवागमन की इजाजत होगी। लॉकडाउन के दौरान दवा की दुकानें, अस्पताल और जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे।

और पढ़े  वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…