अयोध्या : श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से अयोध्या में मिलने लगा ऑक्सीजन.

Spread the love

श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से अयोध्या में मिलने लगा ऑक्सीजन.
मेडिकल कॉलेज अयोध्या में स्टाल किये गए ऑक्सीजन के चार प्लांट.
अयोध्या. कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार के बीच अयोध्या जनपद में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्लांट स्टॉल कर दिया गया है। अयोध्या के मेडिकल कालेज में 4 प्लांट लगाया गया है जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व अन्य लोगो के सहयोग माध्यम किया गया है।
अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में 4 आक्सीजन प्लांट स्टाल किये जाने के साथ सप्लाई का कार्य भी तेज कर दिया गया है। जहां आक्सीजन प्लांट 30 बेड पर लगातार आक्सीजन की सप्लाई कर रहा है। इसके साथ में 13 कंसर्टेटर से 54 बेडों पर आक्सीजन की दी जा रही है।
अयोध्या में संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की कमी होने का मामला सामने आते ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सहित कई अन्य संस्था के लोगो ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाये और जनपद में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए मेडिकल कॉलेज में चार, एक महिला अस्पताल, एक श्री राम अस्पताल, और एक जिला चिकित्सालय में लगाये जाने का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें मेडिकल कालेज में चारों प्लांट को चालू कर दिया गया है।
सीएमओ डा घनश्याम सिंह के मुताबिक एक आक्सीजन प्लांट करीब 10 जम्बो सिलेण्डर के बरार आक्सीजन सप्लाई देगा। मेडिकल कालेज में 30 बेड पर आक्सीजन पाईप लाईन है। मंगलवार की रात से इसकी शुरुवात कर दी गयी है।इन बेड पर आक्सीजन मरीजों को मिलने लगी है। महिला चिकित्सालय में 100 बेड के लिए आक्सीजन प्लांट के लिए आर्डर दे दिया गया है। पाईप लाईन बिछाने के बाद इसे स्टाल किया जायेगा। इसमें करीब 15 से 20 दिन लगेंगे। यह 100 बेड को सप्लाई देगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से आक्सीजन प्लांट जिला चिकित्सालय में लगेगा। सांसद निधि से श्रीराम चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा। एक आक्सीजन प्लांट 10 जम्बो सिलेण्डर के बराबर सप्लाई देगा। कोविड-19 को लेकर पिछले कुछ दिनों से मरीजों को आने वाली दिक्कतें इसे दूर हो जायेगी।

और पढ़े  जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में जा रहे छात्रों को सत्यम पंडित ने पीटा,सत्यम पंडित ने गाली गलौज कर दी धमकी, कार्रवाई की मांग

………………………………………….रिपोर्टर -बृजेश सेन


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मुख्यमंत्री पर कथित टिप्पणी को लेकर शंकराचार्य समेत अन्य को विधिक नोटिस

    Spread the love

    Spread the love  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सनातन रक्षक संघ ने ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों को विधिक नोटिस…


    Spread the love

    CM Yogi ने की ये बड़ी घोषणाएं- वृंदावन में बनेगा रोपवे, आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन के विश्वस्तरीय विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। शनिवार को आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *