उत्तर प्रदेश : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राष्ट्रपति व पीएम मोदी सहित बड़े नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति कोविंद व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सीएम योगी से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। यह मुख्यमंत्री योगी का 50वां जन्मदिन है। हालांकि, अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री कोई आयोजन नहीं करते। योगी होने के नाते वो अपना जन्मदिन मनाते भी नहीं हैं।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की जबकि अन्य नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उ. प्र. उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है।

और पढ़े  लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…