उत्तर प्रदेश : बुलडोजर बाबा चलाएंगे अखिलेश के करहल में बुलडोजर, प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में,दीया 24 घंटे का समय।।

यूपी विधानसभा चुनाव खत्म होते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को एसडीएम आरएन वर्मा ने दल बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम आरएन वर्मा शनिवार को पुलिसबल के साथ कस्बे में पहुंचे, यहां उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी प्रकार से अतिक्रमण ना किया जाए। अतिक्रमण करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के चलते नगर में आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की संभावना बढ़ रही है। होली का त्योहार नजदीक है। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले लोगों को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा लेने के चेतावनी दी।  साथ ही कहा कि यदि नहीं माने तो महाबली के साथ पुलिस अतिक्रमण हटवाने का कार्य करेगी। तब जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि हथठेले वाले भी अतिक्रमण न बढ़ाएं। सड़क पर हथ ठेले नहीं लगाए जाएंगे। जहां सड़क किनारे जगह खाली रहे वहीं हथठेले लगाए जाएं।

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…