उत्तर प्रदेश : नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधान का शपथ ग्रहण 25 – 26 मई को.

यूपी में ग्राम पंचायत प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य 25 व 26 मई को शपथ लेंगे व पहली बैठक की तारीख 27 मई तय की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 24 मई को जिलाधिकारी ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी करेंगे। शपथ ग्रहण वर्चुअल माध्यम से संपन्न होगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को ही चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं और मतगणना 2 मई को प्रारंभ हुई थी।

मतगणना शुरू होने के करीब 20 दिनों के बाद ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीख तय हुई है। 

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण आगे बढ़ाया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव प्रक्रिया आयोजन के समय को लेकर प्रदेश सरकार मतगणना के दौरान आलोचना के केंद्र में रही। लोगों का कहना था कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाना चाहिए था।

वहीं, चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। शिक्षक व कर्मचारी संघों का दावा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात करीब 1621 शिक्षक-कर्मचारियों की मौत हुई है। हालांकि, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पहले तो इसे खारिज किया गया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर कहा कि मृतक शिक्षक व कर्मचारियों के परिजनों के साथ सरकार पूरी संवेदनशीलता से पेश आएगी।

और पढ़े  UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज आएगा सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला, अदालत में उपस्थिति अनिवार्य

    गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में 13 अक्तूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की…