उत्तराखंड : सीएम आवास में रहेंगे पुष्कर धामी, अंधविश्वास के कारण कई पूर्व सीएम ने यहां रहने से किया मना।

Spread the love

मुख्यमंत्री आवास अब कोविड केयर सेंटर नहीं बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहेंगे। गुरुवार को उन्होंने पूजा अर्चना के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया और कार्यालय से कुछ फाइलें भी निपटाई। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड 19 महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास को कोविड सेंटर बनाने की घोषणा की थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कैंप कार्यालय में कामकाज शुरू करने से पहले पूजा पाठ किया। इस दौरान वहां एक हवन हुआ। पूजा अर्चना के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, गणेश जोशी, डॉ. धनसिंह रावत, रेखा आर्या, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास भी शामिल हुए। इसके बाद धामी ने कैंप कार्यालय से शासकीय कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत ने न्यू कैंट रोड स्थित आवास में नहीं रहे थे। तीरथ सिंह रावत ने सेफ हाउस से ही कामकाज किया और जीएमएस रोड स्थित निजी आवास पर ही रहे। बाद में उन्होंने सीएम आवास को कोविड केयर सेंटर के तौर स्थापित करने की घोषणा की। न्यू कैंट रोड स्थित सीएम आवास को लेकर अंधविश्वास भी जुड़ा है। कहते हैं कि जो मुख्यमंत्री वहां रहा, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया, लेकिन तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री रहते हुए इस आवास में नहीं रहे और उनकी कुर्सी चली गई। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मुख्यमंत्री आवास में जाने से तौबा की। उनकी कुर्सी डोलती रही। बाद में विधानसभा चुनाव में वह किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण विस से चुनाव हार गए। लेकिन इस आवास रहे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुर्सी जरूर छोड़नी पड़ी।  

और पढ़े  धामी कैबिनेट- रामसिंह कैड़ा ने ली मंत्रिपद की शपथ, छात्रसंघ अध्यक्ष से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री के लिए तैयार हो रहा है। आवास पर साज सज्जा का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, कुछेक दिन में मुख्यमंत्री धामी आवास में शिफ्ट हो जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *