उत्तराखंड : समाज कल्याण विभाग के नए निदेशक बने राजेंद्र कुमार , 2 IAS के प्रभार बढ़े, अन्य 7 पीसीएस के तबादले।

शासन ने दो आईएएस समेत नौ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभारों में बदलाव किया है। आईएएस अफसरों के प्रभार बढ़ाए गए हैं, जबकि पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया है। पीसीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। आदेश के मुताबिक, सचिव प्रभारी विजय कुमार यादव को वन, पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव आशीष कुमार चौहान धर्मस्व का प्रभार भी देखेंगे।
दोनों आईएएस अफसरों के बाकी प्रभार यथावत रहेंगे। पीसीएस राजेंद्र कुमार से निदेशक प्रशासन व मानिटरिंग, पंतनगर विवि, ऊधमसिंह नगर और मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर विवि का दायित्व हटा दिया गया है। ये सारे दायित्व अब पीसीएस अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी देखेंगे।

निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह राजेंद्र कुमार को निदेशक बनाया गया है। पीसीएस रामदत्त पालीवाल को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। उनका अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से तबादला किया गया है। आयोग में परीक्षा नियंत्रक रहे मोहम्मद नासिर को हरिद्वार से हल्द्वानी अपर निदेशक, प्रशिक्षण निदेशालय के पद पर भेजा गया है।

पीसीएस अशोक कुमार जोशी को कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल के महाप्रबंधक पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है। फिंचाराम चौहान का तबादला अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर किया गया है। उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी टिहरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब्ज प्रसाद वाजपेयी कुमाऊं मंडल विकास निगम के नए महाप्रबंधक होंगे। उनका तबादला ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर के पद से किया गया है।

और पढ़े  जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…