उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 3064 नए मरीज, 11 मरीजों की मौत ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 3064 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 11 मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को सक्रिय मामले भी 31 हजार पार हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 403465 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को देहरादून में 870, हरिद्वार में 485, नैनीताल में 243, ऊधमसिंह नगर में 529, अल्मोड़ा में 148, चमोली में 169, टिहरी में 58, पौड़ी में 306, बागेश्वर में 67, पिथौरागढ़ में 37, रुद्रप्रयाग में 25, उत्तरकाशी में 99 और चंपावत जिले में 28 संक्रमित मिले हैं।
अब तक 7491 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2985 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 356331 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 31280 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.32 प्रतिशत और संक्रमण दर 11.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, प्रदूषण घटने से पर्यावरण निखरा, सुधरी आबोहवा
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *