उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 12 नए केस, 10 मरीज ठीक होकर लौटे घर ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 152 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 11820 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी , ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, देहरादून में तीन, नैनीताल में छह और पौड़ी में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343567 हो गई है। इनमें से 329920 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- पुलिस की नाक के नीचे से 'लापता' हुए कुमाऊं के अपराधी, सात सौ हिस्ट्रीशीटरों में से 84 लापता
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *