उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 38 नए संक्रमित, कोरोना से कोई भी मौत नहीं ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 38 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 56 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 632 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। अल्मोड़ा और चमोली में पांच, बागेश्वर, चंपावत और टिहरी में एक, देहरादून में 11, हरिद्वार और नैनीताल में तीन, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में दो व पिथौरागढ़ में चार संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342139 हो गई है। इनमें से 328108 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7362 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  हरिद्वार: CM की फटकार आई काम, गीता के घर नल से पहुंचा जल, हेल्पलाइन पर आई शिकायत पर एक्शन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…