उत्तराखंड : राज्य के कैबिनेट मंत्री पहनते हैं पांव में मास्क, फोटो हुआ वायरल

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरनन्द की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में  मंत्री सरकार के एक अन्य मंत्री सुबोध उनियाल के साथ चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री यतीश्वरनन्द  ने पांव पर मास्क लटकाया हुआ है।  यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है और कांग्रेस इस पर तल्ख प्रतिक्रिया की है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने अपने फेसबुक पेज पर फ़ोटो पोस्ट की है। साथ मे उन्होंने टिप्पणी की है कि उत्तराखंड के मंत्री यतीशवरानन्द जी की गंभीरता देखिए पैर को मास्क पहना रखा है और मुंह में एक के भी नहीं। उनकी इस पोस्ट पर जो टिप्पणी आ रही हैं वह सरकार के मंत्रियों को असहज करने वाली हैं। लोग प्रश्न उठा रहे हैं कि लोगों को मास्क पहनने की सलाह देने वाले मंत्री व पार्टी के नेताओं ने मास्क क्यों नहीं पहना है। मास्क पहनने की जिम्मेदारी केवल जनता की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों की मिली मान्यता, आदेश जारी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…