उत्तराखंड में कोरोना से आज 44 मरीजों की मौत, 1156 नए मामले, 3039 ठीक होकर लौटे घर ।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1156 संक्रमित मरीज मिले और 44 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 3039 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 329494 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 29310 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 13 जिलों में 1156 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। देहरादून जिले में 205, ऊधमसिंह नगर में 173, नैनीताल में 161, हरिद्वार में 105, पौड़ी में 84, अल्मोड़ा में 82, पिथौरागढ़ में 74, चमोली में 64, उत्तरकाशी में 50, बागेश्वर में 47, टिहरी में 42, रुद्रप्रयाग में 37, चंपावत जिले में 32 संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, कल से ईवीएम की जांच, 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…