उत्तराखंड : मानसून सत्र के पहले दिन फार्मासिस्टों और यूकेडी ने किया विधानसभा कूच ।

Spread the love

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान विस घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रिस्पना पुल के पास लगे बैरिकेडिंग पर रोक लिया। जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस में काफी नोक-झोंक हुई। दोपहर करीब एक बजे रिस्पना पुल के पास पहुंच उक्रांद के कार्यकताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार करने की भी कोशिश। जिसके बाद नारेबाजी करते हुए उक्रांद के कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द सरकार की ओर से हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उक्रांद के 50 हजार कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।
नियुक्ति की मांग को लेकर सचिवालय कूच कर रहे बेरोजगार प्रशिक्षित एलोपैथिक फार्मासिस्ट संघ से जुड़े आंदोलनरत 200 से अधिक फार्मासिस्टों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस इन सभी फार्मेसिस्ट को लेकर पुलिस लाइन पहुंची। पिछले लगभग छह दिन से आंदोलनरत फार्मासिस्ट स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे उनका कहना था कि अधिकारियों ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री आवास के घेराव के दौरान उन्हें आश्वासन दिया था कि सोमवार को उनकी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात करा दी जाएगी। सोमवार दोपहर बाद फार्मासिस्टों ने परेड ग्राउंड से एस्लेहॉल होते हुए सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सचिवालय से पहले ही सुभाष रोड पर उनको बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिससे आक्रोशित फार्मेसिस्ट वहीं धरने पर बैठ गए। इस बीच अपर सचिव स्वास्थ्य गरिमा रौंकली से प्रतिनधिमंडल की वार्ता हुई। अपर सचिव ने उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसे लेकर फार्मासिस्ट का प्रतिनिधि मंडल जब सुभाष रोड पहुंचा और इसकी जानकारी अन्य फार्मासिस्टों को भी लगी तो उन्होंने नारेबाजी और प्रदर्शन तेज कर दिया। वहीं, सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। जिससे आस-पास की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले गई। प्रशिक्षित बेरोजगार एलोपैथिक फार्मासिस्ट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ और देहरादून के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल ने बताया कि सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे प्रशिक्षित बेरोजगार फार्मासिस्ट किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं कर दी जाती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। पांच दिवसीय सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर विधायकों के बैठने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़े  देहरादून- धामी कैबिनेट में मदन कौशिक भी, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने

मानसून सत्र के पहले दिन विश्व विख्यात पर्यावरणविद्, पदम विभूषण एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को सदन की गैलरी में माननीय सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। सदन में प्रवेश करते वक्त उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री गणों एवं विधायकों द्वारा स्व. बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष रही स्व.इंदिरा हृदयेश, गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत, हरिद्वार के पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक बच्ची सिंह रावत को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, यतिश्वरानंद, बंशीधर भगत, अरविंद पांडे, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक देशराज कर्णवाल, संजय गुप्ता, राजकुमार ठुकराल सहित अन्य ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *