उत्तराखंड : प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 33 नए केस मिले, कोरोना के 342 एक्टिव केस

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 342 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 15903 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों चंपावत, नैनीताल और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पौड़ी में एक-एक, चमोली, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में चार-चार, देहरादून में 10, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन व पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।  

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342701 हो गई है। इनमें से 328934 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7376 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें दो मौतें पिछले दिनों की जोड़ी गई हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार बनेंगे पहचान पत्र, एसओपी जारी करने की कवायद शुरू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…