उत्तराखंड : पैराग्लाइडिंग के शौकीन हो जाएं तैयार, सितंबर से शुरू होगी भीमताल में पैराग्लाइडिंग.

Spread the love

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है। भीमताल में सितंबर से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को शुरू करने के लिए पर्यटन विकास परिषद की टीम ने भीमताल में पैराग्लाडिंग फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर के नेतृत्व में अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान व अन्य अधिकारियों ने एयरो स्पोर्ट्स में नामित कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर पैराग्लाडिंग संचालित फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण किया। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर ने बताया कि दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत फर्मों द्वारा चलाई जाने वाली पैराग्लाडिंग में सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। पुराने उपकरणों को हटाए जाने की प्रक्रिया चलाई गई।

इसके आधार पर सितंबर से भीमताल में पैराग्लाइडिंग शुरू करने के लिए परमिट का नवीनीकरण किया जाएगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) भीमताल परिसर में निर्मित साहसिक खेल भवन का भी जायजा लिया। जहां पर क्याकिंग व एयरो स्पोर्ट्स के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाने पर विस्तार से चर्चा की। अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और पौड़ी में पैराग्लाडिंग का संचालन करने वाली फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण किया जाएगा।

इसके अलावा राफ्टिंग परमिटों के नवीनीकरण की कार्रवाई भी की जा रही हैं। इस मौके पर थल क्रीड़ा स्पोर्ट्स विशेषज्ञ रणबीर सिंह नेगी, नैनीताल जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, बीएसएफ के आरके पुनिया और एयरो कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून- विकासनगर में सड़क पर गुंडई: युवकों ने शराब के नशे में युवक को सरेराह पीटा, दूसरे को मारी टक्कर

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *