पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडरस्टॉर्म गतिविधियों के सक्रिय होने से एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडरस्टॉर्म गतिविधियों के सक्रिय होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को मैदानी क्षेत्रों में राजधानी दून में आसपास के इलाकों में जहां दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ ही कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।








