उत्तराखंड : नैनीताल से 5 कोरोना संक्रमित पर्यटक फरार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप ।

Spread the love

वीकेंड पर नैनीताल पहुंचे हजारों सैलानियों की भीड़ में शामिल पांच सैलानियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग हरकत में है। हालांकि अब तक स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इन सैलानियों को खोज नहीं सकी है।
बीते शुक्रवार को नैनीताल घूमने आए पांच लोगों ने दिल्ली में कोरोना जांच कराई थी। कोरोना जांच कराते समय उन्होंने जांच टीम को बताया था कि वह दो अक्तूबर को घूमने के लिए नैनीताल जा रहे हैं। सोमवार को इन पांचों लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य महकमे ने इन लोगों के फोन नंबर पर संपर्क किया, लेकिन किसी का भी फोन नहीं मिला। दिल्ली प्रशासन ने इसकी सूचना नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। पांच सैलानियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
बीडी पांडे अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। तब से स्वास्थ्य विभाग और कोतवाली पुलिस इन पांचों लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन देर शाम तक किसी से भी संपर्क नहीं हुआ था।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास जारी है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि संक्रमित एक व्यक्ति ने जांच संबंधी दस्तावेजों में खुद को काठगोदाम निवासी और शेष अन्य चार लोगों ने खुद को नैनीताल निवासी लिखवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इन पांचों लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
नैनीताल और आसपास फिर बढ़ा कोरोना का खतरा
दिल्ली में कोरोना संक्रमित निकले पांचों सैलानी बीते तीन दिनों में नैनीताल के साथ कई जगह गए होंगे। इससे इस क्षेत्र में फिर से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है।

और पढ़े  हल्द्वानी- जमीन की धोखाधड़ी का आरोपी चोरगलिया से गिरफ्तार, एक ही प्लॉट कई लोगों को 1.44 करोड़ में बेचा

Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *