उत्तराखंड : जितनी बड़ी जिम्मेदारी उतनी बड़ी परेशानी पढ़िए न्यू भारत की खास खबर.

Spread the love

ऋषिकेश में मुनिकीरेती स्थित ऋषिलोक के कोविड केयर सेंटर में मरीजों की सेवा कर रहे डॉ. जगदीश जोशी अचानक बेहोश हो गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से उन्हें बेड में लेटाया गया। कुछ देर बाद उन्हें होश आया। करीब तीन घंटे आराम करने के बाद वे दोबारा मरीजों की सेवा में जुट गए।
कोविड केयर सेंटर में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि डॉ. जगदीश जोशी कोविड केयर सेंटर में दिनरात मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। संभवत: इसी के चलते उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है। डॉ. जगदीश जोशी ने कहा वे अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की जान की चिंता कर रहे हैं। मौके पर मौजूद ढालवाला मुनिकीरेती पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और थाना मुनिकीरेती प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जिस जज्बे के साथ डॉ. जोशी कोरोनाकाल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वह काबिलेतारिफ है।


Spread the love
और पढ़े  चारों धाम बर्फ से ढके: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *