उत्तराखंड : छात्रवृत्ति घोटाला मामले में 120 संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट पेश।

Spread the love

उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की जांच अब अंतिम दौर में चल रही है। अब तक करीब 120 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। दस्तवेजों को सत्यापित करने वाले 25 अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न कोर्ट में चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकती है। एसआईटी ने पूरे प्रकरण में 83 मुकदमे दर्ज किए हैं। बता दें कि वर्ष 2018 से मामले की जांच करते हुए एसआईटी ने 51 मुकदमे हरिद्वार और 32 देहरादून में दर्ज किए थे। इनमे अब तक सरकारी अधिकारियों समेत कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी के मुताबिक इनमें 135 शिक्षण संस्थान और उनके मालिक आरोपी हैं। कुल 83 मुकदमों में से 77 में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें करीब 120 शिक्षण संस्थान और उनके मालिक शामिल हैं। एसआईटी के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा आदि राज्यों के 22 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ 38 हरिद्वार और 25 मुकदमे देहरादून में दर्ज हैं। इनमें 25 अधिकारी ऐसे हैं जिनके खिलाफ विवेचना अंतिम दौर में है। जल्द ही इनके खिलाफ भी देहरादून और हरिद्वार की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। विवेचना के मामले में अब केवल पांच मुकदमे ही लंबित चल रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश AIIMS: पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी ने वर्चुअली शुभकामनाएं दीं
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *