उत्तराखंड / चमोली : सावन के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों का शिवालयों में लगा तांता।

Spread the love

सावन के अंतिम सोमवार को जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।जिले के देवाल, गोपीनाथ शिवालय,अंग्यारी महादेव,कुल्सारी महादेव,थराली पातेलेश्वर महादेव,मींगेश्वर महादेव,मालेश्वर महादेव, लव-कुश महादेव,कमलेश्वर महादेव,कुण्डेश्वर महादेव,देवीधूरा महामृत्युंजय महादेव और कौबेश्वर महादेव,उमा महेश्वर महादेव,तटासू महादेव आदि शिवालयों में शिव भक्तों का सावन माह के अंतिम सोमवार को लगातार सुबह से ही तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बताते चलें कि पिण्डरघाटी के अंग्यारी महादेव, लव-कुश महादेव और देवीधुरा पर्वत शिखर पर विराजमान महामृत्युंजय महादेव मंदिर में शिवभक्तों को जंगलों और पहाड़ी मार्गों से जाना होता है।आज सावन के अंतिम सोमवार को यहां भारी भीड़ रही। उसी के साथ शिवालयों में कोविड गाइडलाइंस का अनुपालन भी करवाया गया।आज आसमान में चटक और उमस भरी धूप में भी भगवान शिव में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने हर बाधाओं को पार कर अपने भोलेनाथ के दीदार किए।और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवीधुरा पर्वत शिखर पर विराजमान भगवान आशुतोष महामृत्युंजय महादेव के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पसीने से तर-बतर होकर परखाल बाजार से 999 खड़ी सीढ़ियों को चढ़कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।इस अवसर पर लव-कुश महादेव,महामृत्युंजय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भंडारों का भी आयोजन किया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: दून रेलवे स्टेशन पर नंदा देवी एक्सप्रेस के चार पहिये पटरी से उतरे..
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *