उत्तराखंड /चमोली : विकास खंड देवाल में एरठा गांव के लोगों की आवागमन की समस्या नहीं हो रही है कम।

Spread the love

चमोली जिले का विकास खंड देवाल का एक गांव है एरठा।यह गांव विकास खंड मुख्यालय से मात्र चार कीलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है, परंतु यहां के लोगों को आवागमन के लिए हमेशा ही विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यहां के लिए यहां के लोगों की दशकों से एक अदद मोटर मार्ग की मांग अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।

आजकल बरसात के मौसम में आए दिन यहां का पैदल रास्ता जगह-जगह टूट जाने से यहां के लोगों और स्कूली बच्चों को एरठा से देवाल तक आने जाने में बहुत ही मुश्किलों को झेलना पड़ता है।

आजकल भी यहां का पैदल रास्ता जगह-जगह टूटा हुआ है। सबके बड़ी समस्या यह है कि यहां ऊपरी तरफ पहाड़ है तो नीचे की तरफ़ पिंडर नदी की गहरी खाई।जिसकी वजह से यहां के लोगों को अपने स्कूल जाने वाले बच्चों की हमेशा चिंता बनी रहती है। यहां के लोगों और स्कूल के बच्चों ने बताया कि बारिश के दौरान बहुत बार तो उनको या तो घर पर ही रहना पड़ता है या बीच रास्ते में फंस जाते हैं। ऐसे में उनकी शिक्षा ही प्रभावित नहीं होती है बल्कि बिमार लोगों को भी समय से इलाज नहीं मिल पाता है।

एरठा गांव के लिए यह जो रास्ता आप अपने टीवी स्क्रीन पर जगह जगह टूटा हुआ देख रहे हैं यह एक मात्र यहां के लोगों का विकास खंड मुख्यालय या दूसरी जगहों पर आने जाने का रास्ता है। इससे यहां के लोगों की समस्याओं को आसानी से समझा जा सकता है कि यहां के लोग कितनी परेशानियाें को झेलते होंगे। यहां के लोगों ने बताया कि यह पैदल रास्ता वन विभाग का है और इसका कोई भी रखरखाव नहीं किया जा रहा है।

और पढ़े  देहरादून- लापरवाही..मरीज को जिंदा बताकर परिजनों को सौंपा, 4 अस्पताल गए, प्रबंधन ने पुलिस को दी मौत की सूचना

बहरहाल यहां के लोगों की मोटर मार्ग की मांग के साथ ही इस खराब पैदल रास्ते को समय पर सही करने की मांग की है।


Spread the love
  • Related Posts

    10th Result: आज राजस्थान बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम,देखें अपना रिजल्ट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजे आज…


    Spread the love

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *