उत्तराखंड : चमोली विकासनगर घाट बाजार के ऊपर जंगल में बादल फटने से बाजार में भारी तबाही.

विकासनगर घाट बाजार के ऊपर जंगल में बादल फटने से बाजार में भारी तबाही।

अभी अभी लगभग साढे पांच बजे के करीब जिला चमोली के विकासनगर घाट मुख्य बाजार के.ऊपर बादल फटने की घटना के बाद भारी मलबा लोगों के घरों और दुकानों में आ गया जिससे पूरे घाट बैंड में अफरा तफरी मच गई।लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन बादल फटने की वजह से काफी मलवा लोगों के घरों में आ गया और जिससे काफी नुकसान लोगों को पहुंचा है हालांकि जनहानि होने की अभी तक जानकारी नहीं है।जानकारी के अनुसार घाट बाजार के ऊपर मोलिंग नाम के जंगल में यह बादल फटा है।जहां से इसने दो तरफ भारी मलवा, पत्थर और पानी की बाढ बना दिया।घाट की दूसरी ओर दुरमा मोख मल्ला गांवों की ओर भी बाढ का भारी पानी गया हुआ है।
प्रशासन राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर है।

और पढ़े  हैवानियत: दो लोगों ने महिला को जंगल में लेजाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…