उत्तराखंड / चमोली : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।

Spread the love

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद चमोली जिले के सांकरी गांव निवासी सैनिक योगंबर सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। रविवार को पैतृक घाट पर शहीद योगंबर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।सुबह शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पर पहुंचा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पूरा गांव देश भक्ति के नारों से गूंज उठा।

विकास खंड पोखरी के सांकरी गांव निवासी राइफलमैन योगंबर सिंह पुत्र बीरेंद्र सिंह भंडारी 17 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वर्तमान में वे सेना की 48 आरआर रेजीमेंट में जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर थे। 14 अक्तूबर की रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ में योगंबर सिंह शहीद हो गए थे। शनिवार को शहीद का पार्थिव शरीर आर्मी के वाहन से रुद्रप्रयाग पहुंच गया था। पार्थिव शरीर को सैनिक कैंप रुद्रप्रयाग में रखा गया गया था।यहां से रविवार की सुबह शहीद के पार्थिव शरीर को उनके गांव सांकरी लाया गया। जिसके बाद पैतृक घाट निगोमदी नदी किनारे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। योगंबर की याद में परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नामी बिल्डर के कार्यालय पर जीएसटी का छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *