उत्तराखंड : आप बना सकती है कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री चेहरा, सिसोदिया ने दिए संकेत।

Spread the love

अजय कोठियाल उत्तराखंड में आप का मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं। गुरुवार को रुड़की पहुंचे मनीष सिसोदिया ने इसके संकेत दिए हैं। रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह से नाकाम रही है। यहां तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गए, लेकिन लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे।
उन्होंने उत्तराखंड की जनता से कर्नल अजय कोठियाल को आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने पर सुझाव भी मांगा। कहा कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन हो- भ्रष्ट नेता या देशभक्त फौजी। कहा कि क्या कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होने चाहिए?
सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हो रहा है। भ्रष्टाचार रोक पाने में सरकार असफल रही है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनावाें में आम आदमी पार्टी सभी विधानसभा सीट में अपने प्रतियाशी खड़े करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। इसीलिए उत्तराखंड से पलायन हुआ है।

दिल्ली मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद कार्य करेगी। शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर पार्टी बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने साफ साफ कहा कि आम आदमी पार्टी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करेगी।

सिसोदिया ने कहा कि बेहतर शिक्षा बेरोज़गारी के कारण ही लोग उत्तराखंड से पलायन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर उत्तराखंड वासियों के सपनों को साकार करेगी। जिन मुद्दों को लेकर आम उत्तराखंड का गठन हुआ था, उन्हीं मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी आगे बढ़ेगी। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफरोज आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  चमोली- यूकेडी नेताओं पर गैरसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज, मारपीट, तोड़फोड़ और नियमों के उल्लंघन का आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *