
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का बुलंदशहर के नरौरा के बंसी घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बेटे राजवीर सिंह ने कल्याण सिंह को मुखाग्नि दी।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आहुति दी। कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा है।
बुलंदशहर जिले के नरौरा के बंसी घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी है। पूर्व सीएम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है।