उत्तरप्रदेश : अब दंगा-फसाद किया तो सात पीढ़ियां भरेंगी मुआवजा – मुख्यमंत्री योगी ।

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। पहले प्रदेश की पहचान ही दंगा थी क्योंकि सरकारें दंगाइयों को प्रश्रय देती थीं। दंगों से प्रदेश की जनता प्रताड़ित थी, झूठे मुकदमे दर्ज होते थे।
जो मूर्ति बनाता था, उसकी मूर्ति नहीं बिकती थी, जो दिया बनाता था उसके दिये तोड़ दिए जाते थे। उसके बाद पर्व-त्यौहार को अंधेरे में धकेल दिया जाता था लेकिन आपने विगत साढ़े चार वर्षों में देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने दंगाइयों को पहले दिन से ही संदेश दे दिया गया था कि अगर दंगा करोगे तो अगली सात पीढ़ियों का पट्टा लिखकर के जाना जो भरपाई करते रहेंगे। अब दंगा नहीं हो सकता प्रदेश में, प्रदेश में पर्व-त्यौहार खुशी से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी रविवार को लखनऊ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश में 2017 के पहले जिन लोगों का शासन था वो भी सबके विकास की बात करते थे पर विकास सिर्फ उनके परिवार का ही हुआ।

उन्हें स्वयं और स्वयं के परिवार के अलावा समाज और राष्ट्र के बारे में कोई चिंता थी ही नहीं। यही कारण रहा कि प्रदेश पिछड़ता गया। बदहाली होती गई, बेरोजगारी बढ़ती गई, दंगों की आग में प्रदेश को झोंक दिया गया और अब जब प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है तो उन्हें ये पसंद नहीं आ रहा है।

और पढ़े  फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पर्व-त्यौहार आते थे, व्यापार का समय होता था, तब प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था पर अब प्रदेश में कानून का राज है और प्रदेश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर…


    Spread the love

    Cylinder Blast- गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveवाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *