आज धामी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य हस्तियां भी होंगी शामिल, 3 से 5 नए चेहरों को दिया जा सकता है मंत्री पद, क्या लाल कुआं विधानसभा के विधायक मोहन बिष्ट भी रेस में शामिल ?

Spread the love

आज 23 मार्च को उत्तराखंड की कमान फिर से पुष्कर सिंह धामी संभाल लेंगे। उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की भी उम्मीद है। मुख्यमंत्री का चेहरा साफ होने के बाद अब सबकी नजर धामी की नई कैबिनेट पर टिक गई है। बताया जा रहा है कि धामी के साथ आठ से दस मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। बता दें कि उत्तराखंड की कैबिनेट में अधिकतम 11 मंत्री रह सकते हैं
धामी की नई कैबिनेट में तीन से पांच नए चेहरों के शामिल होना लगभग तय है, क्योंकि पिछली बार धामी सरकार की कैबिनेट में मंत्री रहे यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और यतीश्वरानंद इस बार बाहर हैं।हरक व यशपाल कांग्रेस में जा चुके हैं और यतीश्वरानंद चुनाव हार गए हैं। लिहाजा, इन तीनों की जगह तीन नए चेहरे आ सकते हैं। मंत्री पद के दावेदारों में हरिद्वार विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, कोटद्वार विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल Road Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, BJP मंडल अध्यक्ष व युवक घायल
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *