आजमगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पहले तैयारियों का लिया जायजा..

Spread the love

गृहमंत्री अमित शाह के हाथों 13 नवंबर को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंचे। दोपहर 2.10 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे कार्यक्रम स्थल आजमबांध पर बने हेलीपैड पर उतरा। उनके स्वागत में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भाजपा के दोनों जिलाध्यक्ष शामिल हुए। 

सीएम ने आजमबांध-यशपालपुर में नए राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने राज्य विश्वविद्यालय की भूमि व गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल की भूमि का डेमो दिया। सीएम ने कार्यक्रम स्थल के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सीएम को बताया कि आजमगढ़ मुख्यालय से विश्वविद्यालय की दूरी करीब 16 किमी है। बताया कि गाजीपुर में बन रहे हाईवे से विश्वविद्यालय के मार्ग को जोड़ा जाएगा। जिसके निर्माण में कुल करीब 934 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने पूरा डेमो मुख्यमंत्री को दिखाया। उन्होंने बताया कि करीब 52.27 एकड़ भूमि में  कुलपति आवास व छात्रावास के लिए यहां पर भूमि है।
इसके साथ ही डीएम ने 13 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अकबेलपुर में काफी भूमि है। जहां पर गृहमंत्री का कार्यक्रम होगा। यहां पार्किंग की भी व्यवस्था है। तीन-तीन सौ मीटर भूमि की पार्किंग मिल रही है। वाहन यहां पर आसानी से खड़े हो सकते हैं।

और पढ़े  अयोध्या: हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे 'बजरंगी', 50 साधु-संतों सहित 200 विशिष्ट मेहमान आमंत्रित

Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव  शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के…


    Spread the love

    मैनाठेर कांड- 300 तारीखें, 22 गवाह और 26 दस्तावेज, 47 पेज में दोषियों के गुनाह, 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveमैनाठेर बवाल के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के पीछे मजबूत चार्जशीट, दमदार पैरवी और गवाही अहम रही। इस केस में तीन सौ तारीखें पड़ीं। 22 गवाह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *