अहमदाबाद दुखद खबर : प्रधानमंत्री मोदी की चाची का कोरोना के कारण निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोराना संक्रमण के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। काफी मशक्कत के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। नर्मदाबेन (80) अपने बच्चों के साथ शहर के न्यू रानीप इलाके में रहती थी
प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रह्लाद मोदी ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी।

और पढ़े  कोटद्वार: मकान में आग लगने से झुलसी मां-बेटी, धुआं उठता देख पहुंचे लोग, पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…