अयोध्या : सावन के आखरी सोमवार को शिवालयों में लगा श्रद्धालुओं का ताता ।

Spread the love

आज सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिवालयों में शिवभक्त श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है । भोर से ही श्रद्धालु शिवालयों में बाबा के अभिषेक करने के लिए कतार में लगे हुए है । खास कर भगवान श्री राम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित नागेश्वरनाथ मंदिर और महाराजा मान्धाता द्वारा स्थापित क्षीरस्वर नाथ मंदिर में शिवभक्त अपने आराध्य का अभिषेक करने के लिए पहुचे हुए है । रामलला के नजदीक क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में शिव भक्त और भोर 4 बजे से सरयू जल के साथ अभिषेक करने के लिए पहुंचे हुए हैं। मान्यता है कि भगवान राम के पूर्वज महाराजा मांधाता ने क्षीरेश्वर नाथ मंदिर की स्थापना की थी। यहां पर महाराजा दशरथ ने भगवान राम को पुत्र रूप में प्राप्त करने के लिए भगवान शिव की दूध से अभिषेक किया था। उस समय दूध की ऐसी धारा बही की दूध का सागर ही बन गया था। तभी से इस शिवलिंग को क्षीरस्वर नाथ के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि यहां भी जो सरयू जल से अभिषेक करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसे में आज सावन के आखिरी सोमवार में शिवभक्त श्रद्धालु अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए सरयू जल के साथ अभिषेक कर रहे हैं ।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- लोक अदालत में 81,803 मुकदमों का निस्तारण, इतने करोड़ की वसूली
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *