अयोध्या : शोध संस्थान कर रहा है दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन

Spread the love

पहला आयोजन 14 अगस्त को दिगम्बर अखाड़ा के श्रीराम वाटिका में
दूसरा आयोजन गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर रामकथा पार्क में

अमृत महोत्सव चौरी-चौरा के शताब्दी वर्ष एवं रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग अयोध्या में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन करने जा रहा है।यह आयोजन दो दिन होंगे। अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ ने बताया कि 14 अगस्त को अयोध्या शोध संस्थान द्वारा श्रीराम वाटिका दिगम्बर अखाड़ा में दो बजे से दिव्यांग बच्चों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।शाम को इसी प्रांगण में कविता पाठ का भी आयोजन होगा। वहीं 15 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राम कथा पार्क में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इनमें मुख्यत: सबसे पहले एक सेमिनार आयोजित होगा जिसमें अयोध्या के गणमान्य विद्वानों द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी के कृत्तित्व और व्यक्तिव पर चर्चा की जायेगी।और सांस्कृतिक संध्या में मान्वेंद्र दास द्वारा भजन गायन और शिव पूजन शुक्ला द्वारा मानस पाठ का गायन है। 14 अगस्त के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य विकास अधिकारी को निमंत्रित किया गया है तो वहीं 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिये अयोध्या विधायक वेद गुप्ता या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय को निमंत्रित किया गया है। इन सभी आयोजनों के अलावा सबरी प्रसंग, विबिन्न प्रकार के भजन-कीर्तन,रामलीला,लोक नृत्य,अवध की लोक परम्परा पर आधारित लोक गायन और लोक नृत्य भी इसमें आयोजित किये जायेंगे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- संतोष निषाद बने समाज के अध्यक्ष, निषाद वंश पंचायती मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *