रामनगरी में राम जन्मभूमि परिसर के विस्तार को लेकर खरीदी गई अतिरिक्त भूमि को लेकर शुरू हुए विवाद पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत धर्म दास अनी अखाड़ों की बैठक किये जाने के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। इसके लिए अयोध्या हनुमान गढ़ी पर एक सप्ताह के अनुष्ठान किया गया।अयोध्या हनुमान गढ़ी अनी अखाड़ा के महंत धर्म दास ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय सहित महापौर पर रामलला के संपत्ति भ्रस्टाचार करने और व्यापार करने का आरोप लगाया है। महंत धर्मदास ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट साधु संतों का है। उस पर संतों का अधिकार हो। और देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से यह मांग है कि ट्रस्ट के मौजूद लोगों की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद से जुड़े तीनों अनियों की बैठक बुलाए जाने की तैयारी है। इस मामले को लेकर पूरा हनुमानगढ़ी और अयोध्या के तमाम सन्त एक साथ है। इसलिए अब लोवर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। ट्रस्ट के इन व्यापार का पर्दाफाश होंना है।









