अयोध्या : नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश ।

Spread the love

जनपद की पुलिस नकली नोट तैयार कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले सात अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस लाइन सभागार में उक्त मामले का खुलासा करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना कैंट पुलिस ने बनबीरपुर मोड़ के पास से पूरे भारत में नकली नोटों का व्यवसाय करने वाले सात नफ़र अभियुक्तों अभिषेक पांडेय पुत्र गणेश पांडेय निवासी गोसाईगंज जनपद अयोध्या, रजनीश तिवारी पुत्र चंद्र भूषण तिवारी निवासी जनपद हिसार राज्य हरियाणा, अजीत सिंह यादव पुत्र स्व. बलवान सिंह यादव निवासी सातरोड कला मस्तनाथ कॉलोनी, जनपद हिसार राज्य हरियाणा, फ़क़ीर पुत्र वजीर सिंह निवासी सातरोड कला जनपद हिसार राज्य हरियाणा, अनिरुद्ध कुमार उर्फ विक्की पुत्र आज्ञाराम निवासी सिंगवन पुरुषोत्तम पट्टी भवानीगंज थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर, विशाल चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी विजय गांव कोतवाली अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर व मो. सईद उर्फ गोले पुत्र मुख्तार अहमद निवासी गोसाईगंज जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 व 200 रुपये के फर्जी नोट कलर प्रिंटेड 1 लाख 58 हजार, एक अदद कलर प्रिंटर व एक अदद काले रंग की स्कार्पियो बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्त पूरे भारत मे असली नोटों को प्रिंटर से स्कैन कर उसका जाली नोट भारी मात्रा में हूबहू तैयार करके बाजार में पेट्रोल पंप, शराब के ठेकों व सब्जी मंडी सहित विभिन्न जगहों पर असली के रूप में चलाते थे और लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  UP- हाईकोर्ट- पांच माह से अधिक के गर्भस्थ शिशु को व्यक्ति माना जाएगा, मौत पर अलग मुआवजा देने का आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *