अयोध्या : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहुंचे रामनगरी, संतों से करेंगे मुलाकात, रामलला का लेंगे आशीर्वाद ।

Spread the love

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। सआदतगंज बाईपास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद थे।
सिसोदिया अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे। वह रामलला और हनुमानगढ़ी के भी दर्शन करेंगे।

बता दें आम आदमी पार्टी यूपी चुनाव के लिए कठिन परिश्रम कर रही है। इसके लिए आगरा में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा चुकी है। अब अयोध्या में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि अयोध्या में 14 सितंबर को होने जा रही तिरंगा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी।

मंगलवार को गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा निकलेगी। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर यह यात्रा गांधी पार्क पहुंचेगी। अयोध्या के बाद पूरे प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत होगी।


Spread the love
और पढ़े  PM Modi: पीएम मोदी की जनसभा के लिए मेरठ में रूट डायवर्जन जारी,देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान
  • Related Posts

    पूर्व सैनिक ने स्कूल में घुसकर 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया, सही जवाब न देने पर दी खौफनाक सजा

    Spread the love

    Spread the love   बरेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सैनिक ने दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटका दिया। विरोध पर शिक्षिकाओं व एक छात्र…


    Spread the love

    रिंकू के पापा इस बीमारी से ग्रस्त हैं- यथार्थ अस्पताल में कराए गए भर्ती, हॉस्पिटल के बाद PA ने दिया अपडेट…

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अभी स्थिर बताई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *