अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब के 2.50 लाख से ज्यादा खेत मजदूर और भूमिहीन किसानों का होगा कर्ज माफ.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खेत कामगारों और भूमिहीन किसानों का कृषि ऋण स्कीम के अंतर्गत 590 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का एलान किया है। इससे मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सरकार का एक और प्रमुख वादा पूरा किये जाने का रास्ता साफ हो गया।
मंगलवार को हुई उच्च-स्तरीय मीटिंग के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह के दौरान यह चेक जारी किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिक सहकारी सभाओं के 2,85,325 सदस्यों का 590 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया जाएगा, जिससे हर सदस्य को 20,000 की राहत मिलेगी। उन्होंने वित्त और सहकारिता विभागों को इस फैसले को जमीनी स्तर पर कारगर ढंग से अमल में लाने के लिए प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने का आदेश दिया है।

और पढ़े  सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: 3 लोगों की मौत, होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा?
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…