अबू आजमी ने भाजपा को बताया भ्रष्टाचारी सरकार।

परिवर्तन यात्रा लेकर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी आज अयोध्या पहुँचे।जहाँ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गर्मजोशी के साथ सपा पार्टी के पूर्व राज मंत्री पवन पांडे व गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और पार्टी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए महाराष्ट्र इकाई के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने भाजपा को भ्रष्टाचारी सरकार। बताया है उन्होंने कहां भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया।समाजवादी पार्टी पर आज तक कोई ऐसा आरोप नहीं लगा। 2012 से 2017 तक सपा ने किया विकास कार्य किया। विकास कार्य को देखते हुए जनता भाजपा को हटाकर अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाएगी। और भाजपा अब घबरा रही है। अब्बू आदमी ने शाहरुख खान के बेटे को एनसीबी की गिरफ्तारी पर कहा कि काम कम हो रहा पब्लीसिटी ज्यादा हो रही है। मुंबई में स्लम बस्तियों में भी होता है नशे का कारोबार लेकिन उनको पकड़ने से न्यूज़ नहीं बनती हैं। और शाहरुख खान के बेटे को पकड़ने से न्यूज़ बनती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में साइकिल ही चलेगी। सपा ने 2012 से 17 तक जो विकास कार्य किए हैं उसी को लेकर जनता सपा को वोट देगी। सपा का कार्यकाल विकास कार्य के लिये मिसाल हैं।वही अबू आजमी ने गठबंधन को लेकर कहा छोटे दलों से हो गठबंधन हो सकते हैं अखिलेश जी को जो सही लगेगा वही करेंगे।सपा के पास वोट बैंक पर्याप्त हैं। उन्हें गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।उत्तर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने पर अबू आजमी ने कहा कि हमें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई मैं खुद ही भ्रमण कर रहा हूं देश प्रदेश में अच्छे लोग ज्यादा है लेकिन चुप हैं। उन्हीं को जगाने आया हूं। जो पार्टी गांधीजी के हत्यारे को क्रांतिकारी कहती है। जो भाई भाई को लड़ा रहे हैं। गंगा जमुनी तहजीब को खत्म करना चाहते हैं। जिन लोगों ने गंगा जमुना में लाशें बहाई उनको उखाड़ फेंकना है इसीलिए उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर रहां हूं।

और पढ़े  UP- दर्दनाक बनीं 72 घंटे से हो रही लगातार बारिश, शनिवार शाम तक 58 मौतें, इन जिलों में आज भी रेड अलर्ट
  • Related Posts

    नीला ड्रम हत्याकांड: जज के सवाल पर मुस्कान ही बोली, पहले खामोश रहे दोनों आरोपी, फैसला सुन रोते हुए लौटे

    दिन बुधवार, 30 सितंबर… सुबह के करीब दस बजे मेरठ कचहरी में चहल-पहल शुरू हो चुकी थी। मीडिया का जमावड़ा था तो आम लोगों की भी निगाहें जिला अदालत के…

    अयोध्या: रामनगरी की सुरक्षा का नया खाका तैयार कर रही एनएसजी, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी का सुरक्षा ऑडिट शुरू

    राममंदिर के बाद अब अयोध्या के दूसरे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था भी एनएसजी के रडार पर है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की टीम ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी और कनक भवन…