हरिद्वार Accident: लोडर वाहन ने कार में मारी टक्कर, व्यापारी की मौत, 4 घायल, सगाई से लौट रहा था परिवार

 

 

नखल थाना क्षेत्र में एक लोडर वाहन ने कार को को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की शाम की है। जब बिजेंद्र चौहान (60) पुत्र महेंद्र सिंह चौहान निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर फेरूपुर में निर्भया फार्म हाउस से सगाई के कार्यक्रम के बाद कार से अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। जगजीतपुर में मैंगो फार्म के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे लोडर वाहन ने कार में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बिजेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आई। हादसे के बाद जाम लग गया और राहगीरों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने बिजेंद्र चौहान को मृत घोषित कर दिया।

बिजेंद्र की पत्नी कमलेश के अलावा आभा, सतीश और निकुंज (10) घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

और पढ़े  हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…